मुर्गी पालन से कमा सकते है लाखों रुपये, जानिए मुर्गी पालन के तरीके और फायदे। (Egg Incubator)

अंडे से चूजे निकालने वाली मशीन (Egg Incubator) - आजकल मुर्गी पालन में बहुत तरक्की हो रही है, भारत मे बहुत से लोग इसकी तरफ बढ़ रहे है। दिन प्रतिदिन दिन इसकी मांग बढ़ रही है, भारत के कुछ गांवों और कस्वों में मुर्गी पालन बहुत जोरों से है, और हमारी भारतीय सरकार भी इस क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। जिससे काफी लोगों का आय का साधन बढ़ रहा है। 

मुर्गी पालन के प्रकार - भारत मे मुर्गी पालन कई प्रकार से होता है।

1: पोल्ट्री फार्म मुर्गी - इसमें मुर्गी को सिर्फ मांस के लिए पाला जाता है।

2: फाइटर मुर्गा - इसमें लोग मुर्गों को लड़ाते है, और भारत के कुछ क्षेत्रों में ये खेल काफी प्रचलित भी है। और ये खेल लोगों की आय का भी जरिया है, इस खेल को गांव वाले इलाकों में ज्यादा देखा और खेला जाता है। फिलहाल इस खेल को भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है इसलिए इस खेल को भारत में खेलना अब गैरकानूनी है।

3: अंडे और चूजे का व्यापार - अंडे और चूजे का व्यापार मुर्गी पालन के क्षेत्र में एक प्रमुख व्यापार है। इस व्यापार को दो तरीकों से किया जाता है। कुछ लोग मुर्गियों के अंडो को बेचते हैं, और कुछ लोग मुर्गियों के अंडो को hetch करके अंडों में से चूज़े को निकालते है, और फिर बाद में वो इन चूज़ों का व्यापार करते है। 

मुर्गी के अंडे में से एक चूज़ा लगभग 18 से 21 में निकलता है, लेकिन आज के समय विज्ञान ने ऐसी मशीनों का निर्माण किया है, जिनसे अंडो से चूज़े निकलने वाली प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया है। और इन मशीनों से एक बार में 10 अंडों से लेकर 1000 अण्डे भी हेच (Hetch) कर सकते है।

Hetch करने वाली मशीन - अंडे से चूज़ा निकालने वाली मशीन बहुत प्रकार की होती है; इस मशीन की मदद से 20 से 21 दिनों में चूज़े बाहर आ जाते है और मशीन को चलाने के लिए 24 घंटे  बिजली की आवश्यकता होती है।

मशीन की कीमत - एक मशीन की कीमत उसकी क्षमता पर निर्भर करती है और वो कितने अंडे हेच करने वाली मशीन है, 64 अंडे वाली मशीन की कीमत 5000 से लेकर 8000 रूपये तक हो सकती है।