Nokia XR 20 भारत में हुआ लॉन्च, खरीदने से पहले देख ले इसकी specifications, price, camera के बारे में।


आज Nokia ने भारत में भारत में अपना एक नया फोन Nokia XR 20 लॉन्च कर दिया है और आप इसे आज से ही pre-book कर सकते है। नोकिया द्वारा लॉन्च किया गया ये एक बहुत ही शानदार स्मार्टफोन है। जो बहुत ही अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ भारतीय बाजार में आया है।

Build Quality - यह फोन प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है। जिसमें सामने की तरफ Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन मिलता है। और इस फोन में आपको IP68 की रेटिंग मिलती है, जिससे ये एक water और dust resistant स्मार्टफोन है। इस फोन में आपको पीछे की तरफ बीच में एक वर्गाकार आकार का dual camera setup मिलता है। सामने की तरफ इस फोन में आपको center punch-hole display मिलती है। इस फोन को Nokia ने Grey और Blue दो कलर वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। इस फोन के साथ आपको 3.5MM का Headphone जैक भी है। और सिक्योरिटी के लिए इस फोन में side mounted fingerprint sensor दिया गया है।

Display - इस फोन में आपको 6.67 inches का FHD+ डिसप्ले दिया गया है। जो IPS LCD पैनल के साथ आता है। ये स्मार्टफोन 20:9 के aspect ratio के साथ आता है। इसमें आपको 395 PPI की पिक्सेल डेंसिटी और 500 Nits की peak brightness मिलती है। इस फोन में आपको 60Hz का refresh rate और 120Hz का touch sampling rate मिलता है।  

Performance - Nokia का ये फोन Qualcomm Snapdragon 480 5G के साथ आता है। और ये processor 8Nm पर बना है इस वजह से इस फोन में energy efficiency अच्छी रहती है और heating कम देखने को मिलती है। इस फोन में CPU - Octa-core (2x2.0 GHz Kryo 460 & 6x1.8 GHz Kryo 460) और GPU - Adreno 619 मिलता है। इस फोन में आपको LPDDR4X वाली RAM और UFS2.1 वाला स्टोरेज मिलेगा। 

Camera - इस फोन में पीछे की तरफ dual कैमरा का सेटअप है। जहां primary camera 48MP का है और दूसरा 13MP का Ultrawide camera है। इस फोन में OIS नहीं है। इस फोन के प्राइमरी कैमरा से आप 1080P में 30FPS पर रिकॉर्ड कर सकते है। सामने की तरफ इस फोन में आपको 8MP का सेल्फी camera दिया गया है। और सेल्फी कैमरा से आप 1080P वाली विडियोज 30FPS पर रिकॉर्ड कर सकते है। 

Battery - इस फोन में 4630mAh की बैटरी दी गई है। और इस फोन को आप 18W के चार्जर से चार्ज कर सकते है। और इस फोन में आपको USB 3.0 वाला Type-C पोर्ट दिया गया है। 

OS UI - Nokia का ये फोन stock android के साथ आता है जो Android 11 पर आधारित है।

Speakers - इस फोन के साथ आपको dual stereo speakers मिलते है। 

Price - Nokia के इस Nokia XR20 फोन के 6GB+128GB की कीमत ₹46,999 है।