Redmi Note 11 सीरीज में लॉन्च हो सकते है तीन स्मार्टफोन्स, तीनों के specifications हुए लीक, 28 अक्टूबर को सकते है लॉन्च। जानिए price और फीचर्स।

Xiaomi अपना नया फोन जल्द ही लॉन्च करने जा रहा है। जिसके लिए Xiaomi ने 28 अक्टूबर को china में एक लॉन्च इवेंट रखा है। और इस इवेंट में Redmi Note Series के तीन स्मार्टफोन्स लॉन्च हो सकते है। पहला - Redmi Note 11 5G, दूसरा - Redmi Note 11 Pro 5G, और तीसरा - Redmi Note 11 Pro Plus, और ये तीनों स्मार्टफोन्स 28 अक्टूबर को china में लॉन्च हो सकते है। और ये तीनों स्मार्टफोन्स jd.com पर भी लिस्ट हो चुके है। 28 अक्टूबर के इस इवेंट में redmi watch 2 भी लॉन्च हो सकती है। इन तीनों स्मार्टफोन्स के लगभग सारे specifications भी लीक हो चुके है। अभी तक Redmi Note 11 5G और Redmi Note 11 Pro 5G इं दोनों फोन के काफी specifications लीक हो गए हैं लेकिन अभी तक Redmi Note 11 Pro Plus के बारे में अभी तक ज्यादा specifications सामने नहीं आए है।


Build Quality -  इस series के तीनों phones की design लगभग एक समान है। और इस फोन के किनारों  की edges पर flat डिजाइन है, और ये डिजाइन आपको iPhone 12 और iPhone 13 के जैसी लगती है। और पीछे की तरफ इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की डिजाइन लगभग Redmi Note 10 series के जैसी ही है। इस सीरीज के फोन्स के साथ आपको center punch hole डिस्प्ले मिलती है। और 3.5mm का headphone जैक इन तीनों ही स्मार्टफोन्स के साथ मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इन तीनों स्मार्टफोन्स में side mounted fingerprint sensor मिलता है।


Display - Redmi Note 11 में आपको 120Hz का IPS LCD पैनल मिलेगा। जिसका डिस्प्ले 6.67 inches का और aspect ratio 20:9 का हो सकता है।

Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus का डिस्प्ले 6.67inches का FHD+ AMOLED या OLED पैनल मिल सकता है, और इसके साथ आपको 120Hz का refresh rate मिलेगा।


Performance - Redmi Note 11 5G के साथ आपको MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर मिलता है। Redmi Note 11 Pro 5G के साथ आपको MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर मिलता है। और Redmi Note 11 Pro Plus 5G के प्रोसेसर के बारे में अभी तक कोई जानकारी लीक नहीं हुई है।


Camera - Redmi Note 11 5G के साथ आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का ultrawide, 2MP का macro, और 2MP का depth sensor मिल सकता है। और इस फोन में सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus के साथ आपको 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का ultrawide, 5MP का telemacro, और 2MP का depth सेंसर मिल सकता है। और दोनों स्मार्टफोन्स में सामने की तरफ आपको 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। 


Battery - इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स के साथ आपको 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। Note 11 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, Note 11 Pro 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, और Note 11 Pro Plus 120W की fast charging को सपोर्ट करता है। और स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए इन  तीनों फोन्स में type-c चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।


OS UI - Redmi Note 11 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन्स MIUI12.5 के साथ आते है, जो Android 11 पर आधारित है।


Speakers - इस series के तीनों फोन्स के साथ JBL के dual stereo speakers मिलेगे।


Price - Redmi Note 11 के 6GB+128GB की कीमत लगभग ₹ 14,000 और 8GB+128GB की कीमत लगभग ₹ 18,600 हो सकती है।

Redmi Note 11 Pro के  6GB+128GB की कीमत लगभग ₹ 18,700 और 8GB+128GB की कीमत लगभग ₹ 21,050 और 8GB+256GB की कीमत लगभग ₹ 23,300 हो सकती है।